Maharashtra News: महाराष्ट्र में एआई यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन, मंत्री ने दी जानकारी
Press Trust of India | February 2, 2025 | 12:49 PM IST | 1 min read
शेलार ने कहा कि यह पहल भाजपा के चुनाव घोषणापत्र के अनुरूप है, जिसमें विकास के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया गया है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने कहा है कि राज्य में देश के पहले कृत्रिम मेधा (एआई) विश्वविद्यालय की योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शेलार ने शनिवार (1 फरवरी) शाम को कहा कि यह विश्वविद्यालय एआई और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा और उत्कृष्टता का केंद्र होगा।
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उद्योग, शिक्षा और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ाएगा। शेलार ने कहा कि कार्यबल में शिक्षा, उद्योग और सरकार के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान एआई शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेगा।
Maharashtra AI University: भाजपा के घोषणापत्र के अनुरूप पहल
शेलार ने कहा कि यह पहल भाजपा के चुनाव घोषणापत्र के अनुरूप है, जिसमें विकास के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय एआई और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा।"
उन्होंने कहा, "यह कौशल विकास, प्रौद्योगिकी नवाचार और नीति निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को एआई शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनाना है।" टास्क फोर्स का नेतृत्व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव करेंगे।
Maharashtra News: प्रमुख करेंगे टास्क फोर्स का नेतृत्व
इसमें आईआईटी मुंबई और आईआईएम मुंबई के निदेशक, गूगल इंडिया, महिंद्रा समूह और एलएंडटी जैसे संगठनों के प्रतिनिधि तथा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।
टास्क फोर्स में राजीव गांधी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग और भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। 1 फरवरी को घोषित केंद्रीय बजट में शिक्षा के लिए एआई में 3 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई थी।
अगली खबर
]UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों को लगता है कि एनटीए द्वारा जारी यूजीसी नेट आंसर-की में कोई त्रुटि है, वे कल शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें