AFCAT Admit Card 2025: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 6, 2025 | 12:16 PM IST | 2 mins read
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 22 और 23 फरवरी को देश भर के 104 शहरों में किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना की ओर से कल यानी 7 फरवरी को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (AFCAT-01/2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आईएएफ की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से आईएएफसीएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एएफसीएटी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विडों में रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। AFCAT एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, हाल टिकट नंबर, ईमेल आईडी, पंजीकरण संख्या सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 22 और 23 फरवरी को देश भर के 104 शहरों में किया जाएगा। एएफकैट परीक्षा 2 घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी। एएफकैट 2025 परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए AFCAT 1 एडमिट कार्ड 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। एएफसीएटी हाल टिकट के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक मूल पहचान पत्र और 2 पासपोर्ट साइज की फोटो, बॉलपॉइंट पेन (नीला या काला) और 10+2 की मूल मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट लाना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 020-25503105 / 020- 25503106 पर कॉल अथवा afcatcell@cdac.in पर मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
AFCAT Admit Card 2025 Release Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एएफसीएटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- AFCAT एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को सत्यापित करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]RPF Constable Mock Test: आरआरबी ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट किया जारी, एग्जाम डेट जानें
परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों को आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना होगा, इसलिए उन्हें मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल