AEEE Admit Card 2025: अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड आज होगा जारी; परीक्षा 1 फरवरी से शुरू
Abhay Pratap Singh | January 27, 2025 | 08:14 AM IST | 2 mins read
एईईई 2025 फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get the complete AEEE 2025 Phase II question paper with expert solutions, covering all subjects.
Download Nowनई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम की ओर से आज यानी 27 जनवरी को अमृता प्रवेश परीक्षा - इंजीनियरिंग 2025 (AEEE 2025) चरण 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एवीवी की ऑफिशियल वेबसाइट aeee.amrita.edu के माध्यम से एईईई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
AEEE 2026: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus | Mock Test
अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2025 फेज 1 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एईईई 2025 का पहला चरण 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। संस्थान दो चरणों में AEEE एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करेगा।
संस्थान ने पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए अपनी सुविधा के अनुसार एईईई परीक्षा तिथि और परीक्षा स्लॉट बुक करने के लिए AEEE 2025 चरण 1 स्लॉट बुकिंग विंडो खोली थी। जिन उम्मीदवारों ने अपना परीक्षा स्लॉट बुक किया है, केवल वे उम्मीदवार ही अपना AEEE 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
AEEE 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता और उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर के साथ-साथ महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। किसी भी विसंगति के मामले में अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
शेड्यूल के अनुसार, AEEE चरण 2 की परीक्षा 10 से 14 मई तक तीन स्लॉट में आयोजित होगी। स्लॉट 1 परीक्षा सुबह 8:30 से 11 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, यदि कैंडिडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद AEEE 2025 फेज 1 के लिए उपस्थित नहीं होते हैं या स्लॉट बुक करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को एईईई 2025 चरण 2 में भाग लेने के लिए 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]SBI Clerk Admit Card 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द; फरवरी में होगी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम या रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल