AEEE Admit Card 2025: अमृता यूनिवर्सिटी ने एईईई फेज 1 एडमिट कार्ड aeee.amrita.edu पर किया जारी; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 27, 2025 | 11:52 AM IST | 2 mins read
चरण-1 के लिए अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन 1, 2 और 3 फरवरी को कई पालियों में किया जाएगा।
Get the complete AEEE 2025 Phase II question paper with expert solutions, covering all subjects.
Download Nowनई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम ने आज यानी 27 जनवरी को अमृता एंट्रेंस एग्जाम - इंजीनियरिंग 2025 (AEEE 2025) फेज 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्लॉट बुक करने वाले उम्मीदवार अमृता यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट aeee.amrita.edu के माध्यम से एईईई 2025 फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AEEE 2026: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus | Mock Test
एईईई हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एईईई 2025 एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता और उम्मीदवार फोटो व हस्ताक्षर जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
चरण-1 के लिए अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग का आयोजन 1, 2 और 3 फरवरी को किया जाएगा। एईईई परीक्षा 2025 तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 का समय सुबह 8:30 से 11 बजे तक, शिफ्ट 2 का समय दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शिफ्ट 3 का समय दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक है।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को एईईई 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी लाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र को केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना होगा तथा प्रवेश के लिए अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पेश करना होगा।
प्राधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि, समय या स्थान में परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा ईमेल, फोन या व्यक्तिगत संचार के माध्यम से किए गए किसी भी बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के लिए उम्मीदवारों को aeee@amrita.edu पर मेल करना होगा।
AEEE Admit Card 2024 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार AEEE हाल टिकट डाउनलोड करने के नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं:
- अमृता विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एईईई 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- AEEE 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]SBI Clerk Admit Card 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द; फरवरी में होगी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम या रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल