UP CPET Answer Key 2025: यूपी सीपीईटी आंसर की abvmucet25.co.in पर जारी, रिजल्ट डेट, काउंसलिंग प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | June 25, 2025 | 11:58 AM IST | 2 mins read
एबीवीएमयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पैरामेडिकल परास्नातक पाठ्यक्रम में सभी प्रवेश कॉमन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा (सीपीईटी) के माध्यम से किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सीधी भर्ती नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ (एबीवीएमयू) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एबीवीएमयू से सम्बद्ध समस्त पैरामेडिकल महाविद्यालयों तथा यूपीयूएमएस, सैफई में पैरामेडिकल परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए संयुक्त पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा (सीपीईटी)-2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
यूपी सीपीईटी आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट abvmucet25.co.in पर पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। UP CPET उत्तर कुंजी 2025 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए कोई विंडो जारी नहीं की गई है।
एबीवीएमयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पैरामेडिकल परास्नातक पाठ्यक्रम में सभी प्रवेश कॉमन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा (सीपीईटी) के माध्यम से किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सीधी भर्ती नहीं की जाएगी।
UP CPET 2025: न्यूनतम पास परसेंटाइल अंक
यूपी पैरामडिकल परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का न्यूनतम अर्हता मानदण्ड इस प्रकार है-
- सामान्य - 50 परसेंटाइल
- सामान्य-पीडब्ल्यूडी - 45 परसेंटाइल
- एससी/एसटी/ओबीसी - 40 परसेंटाइल
- एससी/एसटी/ओबीसी पीडब्ल्यूडी - 40 परसेंटाइल
UP CPET Result 2025: रिजल्ट डेट
यूपी सीपीईटी प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तिथि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, यूपी, लखनऊ की अधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर घोषित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणीवार मेरिट सूची भी तैयार की जाएगी।
समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट का निर्धारण
सीपीईटी 2025 में यदि दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करते हैं तो उस स्थिति में अन्तर-से-मेरिट निम्न प्रकार से होगी-
- अभ्यर्थी जिसने प्रवेश परीक्षा के खंड-ए में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
- अभ्यर्थी जिसने प्रवेश परीक्षा के खंड-बी में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
- अभ्यर्थी जिसने प्रवेश परीक्षा के खंड-सी में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
- अधिक आयु
UP CPET Counselling 2025: यूपी सीपीईटी काउंसलिंग विवरण
यूपी सीपीईटी काउंसलिंग का विवरण प्रवेश परीक्षा परिणाम के घोषित होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कॉलेज का चयन और आवंटन संयुक्त पैरामेडिकल परास्नातक प्रवेश परीक्षा (सीपीईटी) 2025 की मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा।
ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पैरामेडिकल परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, वे विश्वविद्यालय द्वारा दी गई तिथि में निर्धारित शुल्क जमा करेंगे। निर्धारित शुल्क न जमा होने की स्थिति में वह पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी निर्धारित समय में ही पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल