ABVMU B.Sc. Nursing Counselling: यूपी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन स्वीकृति, रिपोर्टिंग शुरू
Saurabh Pandey | June 14, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी नर्सिंग कोर्स (4 वर्ष) के लिए कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीएनईटी) 21 मई को आयोजित की है, जबकि इसका रिजल्ट 26 मई 2025 को घोषित किया गया।
नई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश ने बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट आवंटन की स्वीकृति और प्रवेश के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग प्रक्रिया आज यानी 14 जून से शुरू कर दी है। उम्मीदवार एडमिशन के लिए 19 जून तक कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकते हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी नर्सिंग कोर्स (4 वर्ष) के लिए कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीएनईटी) 21 मई को आयोजित की है, जबकि इसका रिजल्ट 26 मई 2025 को घोषित किया गया।
UP B.Sc Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र या टीसी
- निवास प्रमाण पत्र/निवास प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
CNET B.Sc. Nursing Counselling: इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
यूपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट के आधार पर निम्नलिखित कॉलेजों/संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
एबीवीएमयू, यूपी से संबद्ध सभी सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेज
एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ
केजीएमयू, लखनऊ
आरएमएलआईएमएस, लखनऊ
यूपीयूएमएस, सैफई
एलएलआरएम, मेरठ
CNET B.Sc. Nursing Counselling: राउंड 2 शेड्यूल
यूपी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 2 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग के लिए पंजीकरण की शुरुआत 23 जून 2025 (सोमवार) से शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 30 जून तक है।
यूपी बीएससी नर्सिंग राउंड 2 सीट आवंटन की घोषणा 3जुलाई 2025 (गुरुवार) को की जाएगी। सीट आवंटन की स्वीकृति और प्रवेश के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग प्रक्रिया 4 जुलाई से 9 जुलाई तक होगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई तक है।
ABVMU B.Sc. Nursing Counselling: मॉप अप राउंड काउंसलिंग
यूपी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम राउंड मॉप अप राउंड होगा। मॉप अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को किया जाएगा।
ABVMU B.Sc. Nursing Counselling: काउंसलिंग शुल्क
उम्मीदवारों को 500 रुपये ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क उन लोगों को छोड़कर जिन्होंने राउंड 1 और राउंड 2 में पंजीकरण कराया है और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई है। इसके साथ ही 5000 रुपये काउंसलिंग सुरक्षा शुल्क भी देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार