Kejriwal Ki Guarantee: हरियाणा चुनाव से पहले 'आप' का ऐलान, युवाओं को मुफ्त शिक्षा और रोजगार का वादा
Press Trust of India | July 20, 2024 | 08:51 PM IST | 2 mins read
आप नेता संजय सिंह ने अल्पकालिक सैन्य भर्ती के लिए अग्निपथ योजना सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार (20 जुलाई) को चुनावी राज्य हरियाणा के लिए 5 "केजरीवाल की गारंटी" की घोषणा की, जिसमें परिवारों को मुफ्त बिजली, स्कूली शिक्षा और चिकित्सा उपचार के अलावा राज्य की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और संदीप पाठक भी मौजूद थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को सलाखों के पीछे डालने का आरोप लगाया। साथ ही सुनीता केजरीवाल ने साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कई वादे किए।
उन्होंने केजरीवाल की "गारंटियों" के बारे में बोलते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में 24x7 फ्री बिजली होगी। उन्होंने कहा, "दिल्ली और पंजाब की तरह शहरों और गांवों में 'मोहल्ला क्लीनिक' होंगे। सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार किया जाएगा और सभी के लिए मुफ्त और अच्छा इलाज होगा।"
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार होगा और वहां अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह योजना जल्द ही दिल्ली और पंजाब में लागू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर बेरोजगार युवा को रोजगार देगी। साथ ही राज्य से "शिक्षा माफिया" को खत्म करेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मोदी जी ने केजरीवाल को जेल नहीं भेजा। मोदी ने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है।" बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री, जो आप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं, वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
आप नेता संजय सिंह ने भी लोगों से हरियाणा में आप की सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने अल्पकालिक सैन्य भर्ती के लिए अग्निपथ योजना सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला। सिंह ने भाजपा पर लोगों से केवल "झूठे और खोखले" वादे करने का आरोप लगाया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार