AACCC PG Counseling-2025: आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड 2 का री-रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | October 13, 2025 | 01:57 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को आयुष पीजी राउंड 1 में सीट आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करने के लिए 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली : आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) स्नातकोत्तर (पीजी) काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का री-रिवाइज्ड काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आयुष पीजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का आज 13 अक्टूबर आखिरी दिन है। पुन: संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक राउंड 2 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया और सीट आवंटन रिजल्ट 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
AACCC PG Counseling-2025: संस्थान रिपोर्टिंग डेट
जिन उम्मीदवारों को आयुष पीजी राउंड 1 में सीट आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करने के लिए 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक मौका दिया जाएगा।
AACCC PG Counseling-2025: दस्तावेज सत्यापन
आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित होंगी, उनके दस्तावेजों का सत्यापन AACCC/NCIS M/NCH द्वारा 26 से 27 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
AACCC PG Counseling-2025: री-रिवाइज्ड शेड्यूल
|
री-रिवाइज्ड शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
चॉइस फिलिंग/लॉकिंग
|
13 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक
|
|
चॉइस लॉकिंग
|
13 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक
|
|
सीट आवंटन/परिणाम प्रकाशन
|
14 अक्टूबर 2025
|
|
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग
|
15 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 तक
|
|
अभ्यर्थी डेटा का सत्यापन (AACCC/NCIS M/NCH द्वारा)
|
26 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार