यूपी फार्मेसी परीक्षा में 4 छात्रों ने लिखा 'Jai Shri Ram'', मिले 50% से ज्यादा अंक, 2 शिक्षक निलंबित
Santosh Kumar | April 27, 2024 | 02:11 PM IST | 2 mins read
यूपी फार्मेसी परीक्षा में छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में 'जय श्री राम', विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों के नाम और फिल्मी गाने के बोल लिखे।
नई दिल्ली: यूपी के जौनपुर में डी.फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी) के 4 छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा में "जय श्री राम" और क्रिकेटरों का नाम लिखकर 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का मामला चर्चा में है। आरटीआई से हुए चौंकाने वाले खुलासे के बाद अंक देने वाले 2 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला राजकीय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल (वीबीएसपी) विश्वविद्यालय का है।
यह खबर तब सामने आई जब एक छात्र दिव्यांशु सिंह ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। राजभवन ने आरोपों पर संज्ञान लिया और मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। इसके बाद, आरटीआई प्रतिक्रिया से पता चला कि अंकों में धांधली हुई थी जिसके चलते मूल्यांकन में शामिल 2 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। बाद में, उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा पुनर्मूल्यांकन किया गया, तो इन छात्रों को शून्य अंक दिए गए।
उत्तर पुस्तिका में लिखा क्रिकेटरों का नाम
यूपी फार्मेसी परीक्षा में छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में 'जय श्री राम', विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों के नाम और फिल्मी गाने के बोल लिखे थे। इसके बावजूद छात्रों को 75 में से 42 अंक यानी 56 फीसदी अंक दिए गए। हालांकि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई तो कई लोगों ने अनियमितताओं पर चिंता जताई है और कहा कि 'यूपी शुरुआती लोगों के लिए नहीं है।'
रिपोर्ट के मुताबिक जिन 2 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें विनय वर्मा और मनीष गुप्ता का नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले 3 अगस्त 2023 को दिव्यांशु सिंह ने पुनर्मूल्यांकन के लिए कम से कम 18 डी.फार्मेसी छात्रों के रोल नंबर दिए थे।
अतिरिक्त अंक देने के बदले पैसे लिए गए
दिव्यांशु ने यह आरोप लगाया था कि मूल्यांकनकर्ताओं ने प्रथम वर्ष की परीक्षा में अतिरिक्त अंक देने के बदले पैसे लिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय के कुलपति को भी भेजा गया था।
इसके बाद राजकीय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल (वीबीएसपी) विश्वविद्यालय की कुलपति वंदना सिंह ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रस्ताव को पहले मंजूरी के लिए विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति के समक्ष रखा जाएगा।
अगली खबर
]NEET UG Admit Card 2024: नीट यूजी एडमिट कार्ड लेटेस्ट अपडेट; जानें डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा पैटर्न
परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र NEET UG 2024 एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच