Santosh Kumar | April 27, 2024 | 12:48 PM IST | 2 mins read
NEET UG 2024 City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर लॉगिन करना होगा।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
New: RE-NEET 2026 Official Provisional Answer Key | Solution (All Codes)
RE-NEET 2026: Rank Predictor | College Predictor | Marks vs Rank
Also See: Safe Score for AIIMS Delhi | Re-NEET Epected Cutoff | MBBS Seats in India
NEET UG Admit Cardडाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरण के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 2024 इस साल 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
बता दें कि एनटीए ने परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी है। NEET UG 2024 City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर लॉगिन करना होगा।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। NEET 2024 Exam में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं। परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे और 20 मिनट का समय है।
NEET UG Exam 2024 के लिए अंकन योजना के बारे में बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर को +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड दिया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। सेक्शन बी में, उम्मीदवार 15 में से किसी भी 10 प्रश्न का उत्तर देना चुन सकते हैं।
Also readJIPMAT 2024 Registration: जिपमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, jipmat.ntaonline.in पर करें आवेदन
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET UG Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकेंगे-