XAT Exam 2025: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज, परीक्षा तिथि 5 जनवरी
Abhay Pratap Singh | October 30, 2024 | 10:49 AM IST | 2 mins read
जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट की ओर से 20 दिसंबर, 2024 को XAT एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (XLRI), जमशेदपुर की ओर से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (XAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 30 अक्टूबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर XAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
XAT 2025 परीक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में तीन वर्षीय स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र हैं, बशर्ते प्रवेश वर्ष के अंत तक उन्हें स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र और मार्कशीट जमा करना होगा।
एक्सएटी 2025 आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, XAT 2025 परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। संस्थान 20 दिसंबर, 2024 को XAT एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 रिजल्ट 31 जनवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 2,200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (XLRI) कार्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Graduate Management Admission Test:
भारतीय उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (GMAT) या ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (GRE) के माध्यम से जनरल मैनेजमेंट (GM) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) के लिए आवेदन करने का विकल्प है। अनिवासी भारतीय (NRI) और विदेशी उम्मीदवार GMAT के माध्यम से सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। GRE स्कोर केवल GM प्रोग्राम में PGDM के लिए मान्य हैं।
जीमैट या जीआरई के माध्यम से जीएम में पीजीडीएम के लिए आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों के लिए एक्सएटी परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क 2,500 रुपये है। वहीं, जीमैट के माध्यम से एक या अधिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले एनआरआई और विदेशी उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का शुल्क देना होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]CA Result September 2024: सीए इंटर, फाउंडेशन रिजल्ट आज हो सकता है जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार