World's Best School Prize: फरीदाबाद का सरकारी स्कूल पहुंचा ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज’ के फाइनल में
Press Trust of India | June 25, 2025 | 10:26 AM IST | 2 mins read
विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। प्राचार्य केसी कालिया ने बताया कि स्कूल में करीब 1,500 छात्राएं हैं।
चंडीगढ़: ब्रिटेन में आयोजित होने वाले ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज’ के लिए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष 10 दावेदारों में नामित भारत के 4 स्कूलों में से एक हरियाणा के फरीदाबाद का एक सरकारी स्कूल छात्राओं के जीवन में बदलाव का नेतृत्व कर रहा है। ये स्कूल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य कल्याण, पोषण सहायता और सामुदायिक सहभागिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए बड़ी संख्या में छात्राओं के जीवन को बदलने में कारगर साबित होगा।
फरीदाबाद में स्थित ‘राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5’ को पोषण कार्यक्रमों, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य सहायता को शिक्षा के साथ जोड़कर जोखिम में खड़ी लड़कियों के जीवन को बदलने के लिए चुना गया है।
अंतिम 10 दावेदारों की सूची में स्कूल
सामाजिक बाधाओं को तोड़ने और किसी भी लड़की के पीछे न छूटने के मकसद से यह पहल की गई है। यह स्कूल स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने वाली श्रेणी के तहत पुरस्कार के लिए अंतिम 10 दावेदारों की सूची में है।
‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज’ के 5 पुरस्कार (सामुदायिक सहयोग, पर्यावरण, नवाचार, मुश्किल हालात से उभरना और स्वस्थ जीवन) टी4 एजुकेशन संस्था ने शुरू किए हैं। इसका मकसद ऐसे स्कूलों को पहचान देना है जो पढ़ाई और समाज में बदलाव ला रहे हैं।
फरीदाबाद में ‘राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 के अलावा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के स्कूलों को भी सर्वश्रेष्ठ कार्य स्कूल कार्यक्रम की सदस्यता के लिए दावेदार के रूप में घोषित किया गया।
विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में
विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। टी4 एजुकेशन एक वैश्विक मंच है जो शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए 100 से अधिक देशों के दो लाख से अधिक शिक्षकों के समुदाय को एक साथ लाता है।
प्राचार्य केसी कालिया ने बताया कि स्कूल में करीब 1,500 छात्राएं हैं और यहां नियमित रूप से शिविर व सेमिनार होते हैं। विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में होगी और सभी को 15-16 नवंबर को अबू धाबी में होने वाले शिखर सम्मेलन में बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी