Trusted Source Image

NEET UG 2026 Frisking: नीट यूजी परीक्षा में फ्रिस्किंग क्या है? कैसे की जाती है? एग्जाम डे की फाइनल चेक लिस्ट

Saurabh Pandey | May 2, 2026 | 09:30 AM IST | 2 mins read

एनटीए परीक्षा केंद्र के अंदर ही उम्मीदवारों को पेन उपलब्ध कराएगा। साथ ही, रफ काम के लिए टेस्ट बुकलेट में ही जगह दी जाएगी, अलग से कागज ले जाना वर्जित है।

Back

NEET MDS 2026 College Predictor

Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.

Try Now
नीट यूजी 2026 परीक्षा हॉल में एक भी पेन ले जाने की जरूरत नहीं है।(आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी 2026 परीक्षा हॉल में एक भी पेन ले जाने की जरूरत नहीं है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में 'फ्रिस्किंग' (Frisking) का अर्थ है उम्मीदवारों की गहन शारीरिक जांच। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि कोई भी छात्र परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु, नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जा सके।

परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 3 घंटे पहले संबंधित परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे कि समय पर परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉयोमेटिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

फ्रिस्किंग कैसे की जाती है?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने से पहले हर उम्मीदवार को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है।

  1. मेटल डिटेक्टर - सुरक्षाकर्मी 'हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर' (HHMD) का उपयोग करते हैं, जिससे कि शरीर पर छिपाई गई किसी भी धातु की वस्तु या चिप का पता लगाया जा सके।
  2. शारीरिक जांच - महिला उम्मीदवारों की जांच महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक बंद घेरे (Private enclosure) में की जाती है।

NEET UG 2026: परीक्षा के दिन की अंतिम चेकलिस्ट

नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास ये चीजें हैं-

  1. एडमिट कार्ड - रंगीन प्रिंटआउट (सभी पेज)।
  2. पासपोर्ट फोटो - वही फोटो जो फॉर्म भरते समय इस्तेमाल की थी (2-3 प्रतियां)।
  3. पोस्टकार्ड फोटो (4"×6") - प्रोफॉर्मा पर पहले से चिपकी हुई।
  4. मूल पहचान पत्र (Original ID) - आधार कार्ड (सबसे बेहतर), पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस।
  5. पारदर्शी पानी की बोतल - यदि आवश्यक हो।
  6. मास्क और सैनिटाइजर - (यदि उस समय के कोविड या स्वास्थ्य दिशानिर्देशों में अनिवार्य हो)।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  1. फ्रिस्किंग और गेट एंट्री के समय आपको निम्नलिखित चीजें अपने साथ रखनी होंगी-
  2. एडमिट कार्ड - एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ, जिस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगा हो।
  3. पासपोर्ट फोटो - कम से कम एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो (अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए)।
  4. पोस्टकार्ड साइज फोटो - एडमिट कार्ड के साथ दिए गए 'प्रोफॉर्मा' पर 4"×6" की रंगीन फोटो चिपकी होनी चाहिए।
  5. पहचान पत्र - मूल (Original) आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट। (फोटोकॉपी मान्य नहीं है)।
  6. PwBD प्रमाण पत्र - यदि लागू हो, तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र।

NEET UG 2026 Dress Code: ड्रेस कोड

एनटीएन की तरफ से जारी किए निर्देशों के आधार पर छात्र एवं छात्राओं दोनों को हाफ स्लीव्स यानी आधी बाजू वाले कपडे पहनने होगें, फुल स्लीव्स पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल हल्के कलर के ही कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में डार्क कलर के कपडे पहनकर परीक्षा केन्द्र में नहीं आने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को पतले तलवे वाली चप्पले पहनने होगी, जूते पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।

Also read NEET UG 2026 Exam: परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे, परिवहन संबंधी निर्देश जारी

NEET UG 2026: प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची

श्रेणी
प्रतिबंधित वस्तुएं
इलेक्ट्रॉनिक
मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, हेल्थ बैंड।
स्टेशनरी
पेन, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर।
व्यक्तिगत वस्तुएं
वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग, चश्मा (धूप वाला), टोपी।
धातु की वस्तुएं
चाबियाँ, सिक्के, गहने (अंगूठी, चेन, झुमके)।
खाद्य पदार्थ
किसी भी तरह का खाना या खुला पानी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications