VITREE 2025: वीआईटीआरईई परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट 27 नवंबर तक बढ़ी, admissions.vit.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 26, 2024 | 02:17 PM IST | 1 min read
वीआईटीआरईई परीक्षा वीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विभिन्न पीएचडी/डायरेक्ट पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। इससे पहले, VITREE 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर थी।
नई दिल्ली : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रिसर्च एंट्रेंस एग्जामिनेशन (वीआईटीआरईई) 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट admissions.vit.ac.in पर जाकर VITREE 2024 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
वीआईटीआरईई परीक्षा वीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विभिन्न पीएचडी/डायरेक्ट पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। इससे पहले, VITREE 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर थी।
VITREE 2025: आवेदन शुल्क
VITREE 2025 आवेदन पत्र शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 1200 रुपये है और इसका भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
VITREE 2025: परीक्षा पैटर्न
VITREE 2025 परीक्षा 2 घंटे तक चलेगी और इसमें केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
पीएचडी प्रश्न पत्र में 100 एमसीक्यू होंगे, जो तीन खंडों में विभाजित होंगे, जिनमें 70 तकनीकी प्रश्न, अंग्रेजी संचार कौशल पर 15 प्रश्न, और स्टैटिक्स और प्रोबैबिलिटी पर 15 प्रश्न होंगे। जबकि डायरेक्ट पीएचडी प्रश्न पत्र में भी 100 एमसीक्यू होंगे, लेकिन 80 तकनीकी प्रश्न और अंग्रेजी संचार कौशल पर 20 प्रश्न होंगे। पूरा प्रश्नपत्र अंग्रेजी में होगा।
Also read CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर नोटिफिकेशन csirnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी
VITREE 2025: परीक्षा तिथि, रिजल्ट
वीआईटीआरईई जनवरी 2025 के लिए पीएचडी परीक्षा 7 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। संस्थान 14 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए पर्सनल इंटरव्यू राउंड आयोजित करेगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, VITREE रिजल्ट 2025 20 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]JEE Main Correction Window 2025: जेईई मेन करेक्शन विंडो ओपन, कल तक करें सुधार, जानें प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में कोई डिटेल गलत भरी है, वे इसके जरिए अपनी गलती सुधार सकते हैं। जेईई मेन करेक्शन विंडो 2025 लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा