VITEEE 2025: वीआईटीईईई 2025 के लिए viteee.vit.ac.in पर पंजीकरण शुरू, आवेदन की आखिरी तिथि और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | November 4, 2024 | 07:24 PM IST | 1 min read
वीआईटी एंट्रेंस एग्जाम नोटिफिकेशन के अनुसार, VITEEE 2025 का परिणाम 30 अप्रैल, 2025 को घोषित किया जा सकता है और काउंसलिंग प्रक्रिया मई में शुरू होगी।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Nowनई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने वीआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 (VITEEE 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर आखिरी तिथि 31 मार्च, 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
वीआईटी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का आयोजन 21 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2025 के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों को वीआईटी के सभी परिसरों में पेश किए जाने वाले स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
VITEEE 2025 के लिए आवेदन शुल्क 1,350 रुपये है। जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2003 या उसके बाद हुआ है, वे वीआईटीईईई 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वीआईटी एंट्रेंस एग्जाम नोटिफिकेशन के अनुसार, VITEEE 2025 का परिणाम 30 अप्रैल, 2025 को घोषित किया जा सकता है और काउंसलिंग प्रक्रिया मई में शुरू होगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स या बायोलॉजी (आरक्षित श्रेणियों के लिए 50%) में 60% अंकों के साथ कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले या परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
VITEEE 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, वीआईटीईईई पेपर में कुल 125 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। वीआईटी प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक दिया जाएगा।
VIT Entrance Examination 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल परिणाम ssc.gov.in पर जल्द; 17,000 से अधिक रिक्तियों पर होगी भर्ती
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा एसएससी द्वारा भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के भीतर विभिन्न पदों के लिए ग्रुप बी और सी अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित एक परीक्षा है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा