VITEEE Counseling 2024: वीआईटीईईई 2024 काउंसलिंग पंजीकरण viteee.vit.ac पर आज से शुरू, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 03:19 PM IST | 2 mins read
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 5,900 रुपये शुल्क देना होना।
नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आज यानी 3 मई से वीआईटीईईई 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac पर जाकर वीआईटीईईई 2024 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इससे पहले वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) द्वारा आज ही वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (वीआईटीईईई) 2024 का परिणाम घोषित किया गया है। वीआईटीईईई 2024 रिजल्ट उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को 5,900 रुपये (गैर-वापसी) शुल्क का भुगतान करना होगा। जो अभ्यर्थी अपने आवंटित काउंसलिंग चरण से चूक जाते हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया के अगले चरण में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की रैंक, प्राथमिकताओं और सीट की उपलब्धता के आधार पर उन्हें सीट आवंटित की जाएगी।
Also read VITEEE Result 2024: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
वीआईटीईईई काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, माइग्रेशन प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र (एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए) लाना होगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर पूर्वी राज्यों के उम्मीदवारों को जन्म प्रमाण पत्र भी देना होगा।
VITEEE 2024 counseling schedule: काउंसलिंग कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में वीआईटीईईई 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
| चरण | रैंक सीमा | शुल्क भुगतान | चॉइस फिलिंग | सीट आवंटन | अग्रम या पूर्ण भुगतान | शेष शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
चरण-1 |
रैंक 1 से 20,000 तक |
3 मई से 6 मई |
7 मई से 8 मई |
10 मई |
10 मई से 16 मई |
24 मई 2024 |
|
चरण-2 |
रैंक 20,001 से 45,000 तक |
3 मई से 17 मई |
18 मई से 19 मई |
21 मई |
21 से 27 मई |
10 जून 2024 |
|
चरण-3 |
रैंक 45,001 से 70,000 तक |
3 से 28 मई |
29 से 30 मई |
1 जून |
1 से 7 जून |
24 जून 2024 |
|
चरण-4 |
रैंक 70,001 से 1,00,000 तक |
3 मई से 8 जून |
9 से 10 जून |
12 जून |
12 से 18 जून |
2 जुलाई 2024 |
|
चरण-5 |
1 लाख से ऊपर रैंक |
3 मई से 19 जून |
20 से 21 जून |
23 जून |
23 से 29 जून |
7 जुलाई 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच