Delhi News: ‘विकसित दिल्ली सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम’ के लिए 87 छात्र चयनित, 3 माह तक मिलेगा ₹20,000 वजीफा
Santosh Kumar | September 15, 2025 | 02:21 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, "9,000 छात्रों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन किया था और 87 छात्रों का चयन किया गया।"
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 15 सितंबर से शुरू हो रहे 'विकसित दिल्ली सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम' के लिए 87 छात्रों का चयन किया गया है और वे अगले 3 महीनों के दौरान सरकार के साथ काम करेंगे। इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत, स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र 3 महीने तक सरकार के साथ काम करेंगे और उन्हें 20,000 रुपये का मासिक वजीफा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, "9,000 छात्रों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन किया था और 87 छात्रों का चयन किया गया। उनके चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई। वे दिल्ली सरकार के साथ तीन महीने की इंटर्नशिप करेंगे।"
Delhi CM Internship Program: सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले ये इंटर्नशिप राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने और कुछ ही लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए की जाती थीं। इस संबंध में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया।
सीएम ने जारी पोस्ट में लिखा, "यह पहली बार है जब शासन की प्रक्रिया में युवा माइंड्स को सीधी भागीदारी दी जा रही है। यह प्रोग्राम नीति-निर्माताओं को तैयार करने और लोकतंत्र को और जीवंत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।"
युवाओं को इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में दिल्ली सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयनित सभी युवाओं को बधाई दी और युवाओं को इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह योजना प्रधानमंत्री की पीएम इंटर्नशिप योजना से प्रेरित है।
3 दिन के प्रशिक्षण के बाद, चयनित युवाओं को दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 3 महीने की सशुल्क इंटर्नशिप मिलेगी। यहां, वे अधिकारियों के साथ काम करते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझेंगे और अपने सुझाव भी दे सकेंगे।
अगली खबर
]DUSU Elections 2025: एबीवीपी, एनएसयूआई, वाम गठबंधन ने घोषणापत्र किया जारी; समावेशी परिसर के वादे किए
एबीवीपी ने घोषणापत्र में सब्सिडी वाला मेट्रो पास, मुफ्त वाई-फाई, स्वास्थ्य बीमा और दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाओं का वादा किया है। साथ ही कहा कि उसका संगठन पूरे साल कैंपस में सक्रिय रहता है, सिर्फ चुनाव के समय नहीं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल