Uttarakhand TET 2024 Exam: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा आज, जानें एग्जाम डे गाइडलाइंस; शिफ्ट टाइमिंग
Saurabh Pandey | October 24, 2024 | 07:39 AM IST | 1 min read
यूटीईटी 2024 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करके ओएमआर शीट पर अपने उत्तर अंकित करने होंगे।
नई दिल्ली : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) की तरफ से आज यानी 24 अक्टूबर को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2024 आयोजित की जाएगी।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com के माध्यम से अपना यूटीईटी प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड टीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
Uttarakhand TET 2024 Exam: परीक्षा पाली
उत्तराखंड टीईटी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Uttarakhand TET 2024 Exam: परीक्षा गाइडलाइंस
- उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
- उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जाने की मनाही होगी।
Uttarakhand TET 2024 Exam: आंसर की और रिजल्ट
यूटीईटी उत्तर कुंजी 2024 परीक्षा के आयोजन के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यूटीईटी परिणाम परीक्षा आयोजित होने के एक महीने के भीतर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार यूटीईटी परिणाम 2024 को बोर्ड की आधिकारिक साइट पर देख सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल