UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट सहित 751 पदों पर निकली भर्ती, 11 अक्टूबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 8, 2024 | 08:30 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 21,500 से 81,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यूकेएसएसएससी डीईओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से sssc.uk.gov.in पर शुरू होगी।
उत्तराखंड डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार अंतिम तिथि 1 नवंबर या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 5 नवंबर से 8 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा 1 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
UKSSSC Group C Vacancy 2024: कुल रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम के माध्यम से कुल 751 रिक्तियां भरी जाएंगी। पद के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे जांच सकते हैं:
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के 3 पद।
- कंप्यूटर सहायक सह रिसेप्शनिस्ट (राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखंड) के 03 पद।
- जूनियर असिस्टेंट (उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभाग) के 465 पद।
- रिसेप्शनिस्ट (राज्य संपत्ति विभाग) के 5 पद।
- हाउसिंग इंस्पेक्टर (आवास विभाग) का 1 पद।
- मेट (सिंचाई विभाग) के 268 पद।
- सुपरवाइजर (विभिन्न विभाग) के 6 पद।
अभ्यर्थी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट को कंप्यूटर टाइपिंग आनी चाहिए। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं।
आवेदकों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये तथा एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, अनाथ उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
UKSSSC DEO Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल