UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 222 रिक्तियों पर करेगा भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 11:36 AM IST | 1 min read
यूकेपीएससी पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 222 पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, फायर स्टेशन ऑफिसर व प्लाटून कमांडर के 222 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा राज्य सेना में 2 वर्ष की सेवा दे चुके व एनसीसी में बी सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वहीं, उत्तराखंड राज्य के मूल निवासियों को अधिकतम आयु सीमा व शारीरिक मानदंडों में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है। इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट से एप्लीकेशन फीस नहीं लिया जाएगा।
यूकेपीएससी द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, रिटेन एग्जाम, मेडिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर करीब 1.42 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
UKPSC Recruitment 2024: ऐसे आवेदन करें
योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद अप्लाई नाउ पर क्लिक कर पंजीकरण लिंक ओपन करें।
- फिर मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई