Uttarakhand News: चंदोला मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने के निर्देश
Press Trust of India | June 3, 2025 | 10:21 AM IST | 1 min read
अदालत ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को बीएचएमएस पाठ्यक्रम के 2019-20 बैच के तीसरे वर्ष के छात्रों और 2021-22 बैच के दूसरे वर्ष के छात्रों के परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया।
नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार (2 जून) को रुद्रपुर में स्थित चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उनके परीक्षा परिणाम तत्काल घोषित किए जाने के निर्देश दिए।
अदालत ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को बीएचएमएस पाठ्यक्रम के 2019-20 बैच के तीसरे वर्ष के छात्रों और 2021-22 बैच के दूसरे वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणाम तुरंत घोषित करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय को छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न नहीं करनी चाहिए। जस्टिस रवींद्र मैठाणी ने कहा कि प्रशासनिक निर्णयों के कारण छात्रों की पढ़ाई को अधर में नहीं लटकाया जा सकता, खासकर तब जब प्रवेश नियमों के अनुसार हुआ हो।
मामले के अनुसार, विश्वविद्यालय ने इन छात्रों के परीक्षा परिणाम इस आधार पर रोक दिए थे कि वे नीट की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। कॉलेज की काउंसिल ने हालांकि दलील दी कि होम्योपैथी पाठ्यक्रमों के लिए एनईईटी की जरूरत पांच जुलाई 2021 से लागू की गई जबकि इन छात्रों को वर्ष 2019 और 2020 में दाखिला दिया गया था।
इसके अलावा, पीठ ने यह भी कहा कि कि चंदोला कॉलेज होम्योपैथी में डिग्री पाठ्यक्रम वाला उत्तराखंड का एकमात्र संस्थान है, इसलिए वैध मानदंडों के तहत दाखिला पाने वाले छात्रों को परिणाम से वंचित रखना तथा उनकी आगे की पढ़ाई में बाधा डालना पूरी तरह अनुचित है ।
अगली खबर
]AIIMS INI SS Result 2025: एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, रोल नंबर वाइज लिस्ट करें डाउनलोड
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट 2025 रोल नंबर के अनुसार पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’