UPCNET Application Form 2024: उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 मई
Abhay Pratap Singh | April 26, 2024 | 10:20 AM IST | 2 mins read
ABVMU CET UPCNET Exam 2024 का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 5 जून से यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ (एबीवीएमयू लखनऊ) की ओर से उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट (यूपीसीएनईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2024 से शुरू की गई है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई शाम 6 तक तय की गई है। यूपीसीएनईटी प्रवेश परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बेसिक बीएससी (2 वर्षीय) और एमएससी/एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
यूपीसीएनईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 3000 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी श्रेणी के आवेदकों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन जैसे नेट बैंकिग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
Also read NMMS UP Result 2024-25: एनएमएमएस यूपी परीक्षा रिजल्ट entdata.co.in पर जारी
UPCNET 2024 Eligibility- पात्रता मानदंड
- B.Sc. Nursing (4 Years) - आवेदन करने वाले छात्र न्यूनतम 45% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (पीसीबी) समूह में 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास किया हो।
- Post Basic B.Sc. Nursing (2 Years) - जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी जीएनएम में प्रमाण पत्र के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। वहीं, नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत भी होना चाहिए।
- M.Sc. Nursing / NPCC (2 Years) - नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत व 55% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग/ बीएससी ऑनर्स नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग परीक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
यूपी कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। वहीं, यूपीसीएनईटी प्रवेश परीक्षा से एक सप्ताह पहले यानी 5 जून को यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। UP Common Nursing ABVMU CNET 2024 के लिए आवेदन करने वाले छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिकि वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यूपीसीएनईटी एंट्रेंस एग्जाम 2024 में उत्तीर्ण छात्र अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, यूपीयूएमएस सैफई, एलएलआरएम मेरठ और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी डीम्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’