UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू
Saurabh Pandey | February 26, 2024 | 03:52 PM IST | 2 mins read
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 18 से 40 वर्ष के पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.upums.ac.in पर जारी है।
नई दिल्ली : मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई, इटावा की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च तक है।
कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत कुल 535 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। रिक्तियों की कैटेगरी वाइज संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 200 पद
- ओबीसी - 165 पद
- एससी - 109 पद
- एसटी - 11 पद
- ईडब्ल्यूएस - 50 पद
UPUMS Nursing Officer आयुसीमा
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई, इटावा में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UPUMS Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2360 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1416 रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी. नर्सिंग भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग किसी संस्थान या विश्वविद्यालय से भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त या राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।।
UPUMS 2024 परीक्षा पैटर्न
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्पों के साथ 600 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं) होंगे। इसमें नर्सिंग विषयों से संबंधित 170 एमसीक्यू होंगे। सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स रीजनिंग और गणित से संबंधित 30 एमसीक्यू होंगे। गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्कंग नहीं होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा या सीबीटी में पास होने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा, जबकि एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी