UPUMS Nursing Officer Result 2024: यूपी नर्सिंग ऑफिसर का रिजल्ट upums.ac.in पर जारी, 532 अभ्यर्थी चयनित
Santosh Kumar | July 19, 2024 | 12:24 PM IST | 1 min read
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा की आंसर-की 7 से 10 जून 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध थी।
नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, उत्तर प्रदेश (यूपीयूएमएस) ने यूपी नर्सिंग स्टाफ भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है। इसमें 532 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2024 मेरिट के रूप में घोषित किया गया है। मेरिट सूची में आवेदक का नाम, पिता का नाम, आवेदन क्रम संख्या, रोल नंबर, श्रेणी, उप-श्रेणी, जन्म तिथि, लिंग, नेट स्कोर, सीएमएल रैंक, ईडबल्यूएस रैंक, ओबीसी रैंक, एससी रैंक, एसटी रैंक, पीएच रैंक, ईएक्सएसएम रैंक, आईएनडीएफएफ रैंक और चयनित स्थिति शामिल है।
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 14 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी की आंसर-की 7 से 10 जून 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध थी।
UPUMS Nursing Officer Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2024 की पीडीएफ फाइल चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'UPUMS Nursing Officer 2024 Result Link' उस पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम खोजें और सीआरएल रैंक की जांच करें।
बता दे कि इस वैकेंसी के जरिए कुल 535 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें जनरल के लिए 200 पद, ओबीसी के लिए 165 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 50 पद, एससी में 109 पद और एसटी में 11 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा