UPUMS Recruitment 2024: यूपी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज इटावा में 82 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | August 16, 2024 | 02:09 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, इटावा में यूपीयूएमएस 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) इटावा में स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर आखिरी तिथि 24 अगस्त या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीयूएमएस इटावा में कुल 82 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 30-30 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर के 3 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 10 पद, जूनियर फिजियोथेरिपिस्ट के 5 पद और जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 4 पद भरे जाएंगे।
यूपीयूएमएस भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 2,360 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी और एसटी श्रेणियों के आवेदकों को 18% प्रतिशत जीएससी के साथ कुल 1,416 रुपये शुल्क देना होगा।
इन पदों के लिए कक्षा 12वीं से लेकर ग्रेजुएट (स्नातक) उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदकों को टाइपिंग आनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्य अनुभव हो। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। यूपीयूएमएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
UPUMS Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपीयूएमएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- पेज को स्क्रॉल करें और भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर आगे के लिए सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच