UPTAC 2025 बी-फार्मेसी काउंसलिंग शेड्यूल uptac.admissions.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यूपीटीएसी बी-फार्मेसी काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित की जाएगी।
Saurabh Pandey | January 7, 2025 | 12:54 PM IST
नई दिल्ली : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) उत्तर प्रदेश और अन्य राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध/घटक सभी संस्थानों द्वारा प्रस्तावित बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपीटीएसी बी-फार्मेसी काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UPTAC 2025 बी-फार्मेसी काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यूपीटीएसी बी-फार्मेसी काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग शेड्यूल | शुरुआती डेट | आखिरी डेट |
---|---|---|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 3 जनवरी 2025 | 5 जनवरी 2025 |
एनआईसी द्वारा डेटा मिलान | 6 जनवरी-2025 | 6 जनवरी 2025 |
सीट आवंटन | 7 जनवरी 2025 | 7 जनवरी 2025 |
सीट कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान (20000/12000) | 7 जनवरी 2025 | 8 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज/फ्लोट) | 7 जनवरी 2025 | 8 जनवरी 2025 |
काउंसलिंग शेड्यूल | शुरुआती डेट | आखिरी डेट |
---|---|---|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 9 जनवरी 2025 | 11 जनवरी 2025 |
एनआईसी द्वारा डेटा मिलान | 12 जनवरी 2025 | 12 जनवरी 2025 |
सीट आवंटन | 13 जनवरी 2025 | 13 जनवरी 2025 |
सीट कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान (20000/12000) | 13 जनवरी 2025 | 14 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज/फ्लोट) | 13 जनवरी 2025 | 14 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन एग्जिट (रिफंड 15000/9000) | 13 जनवरी 2025 | 14 जनवरी 2025 |
काउंसलिंग शेड्यूल | शुरुआती डेट | आखिरी डेट |
---|---|---|
ऑनलाइन चॉइस लॉकिंग (चॉइस बदलने का अंतिम विकल्प) | 15 जनवरी 2025 | 15 जनवरी 2025 |
एनआईसी द्वारा डेटा मिलान | 16 जनवरी 2025 | 16 जनवरी 2025 |
सीट आवंटन (पहली पसंद वाले उम्मीदवारों का आवंटन ऑटो-फ्रीज होगा) | 17 जनवरी 2025 | 17 जनवरी 2025 |
सीट कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान | 17 जनवरी 2025 | 19 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन निकासी (काउंसलिंग से वापसी का अंतिम विकल्प, रिफंड 10000/6000) | 17 जनवरी 2025 | 19 जनवरी 2025 |
Also read IIT JAM Admit Card 2025: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2025.iitd.ac.in पर घोषित, 2 फरवरी को होगा एग्जाम
काउंसलिंग शेड्यूल | शुरुआती डेट | आखिरी डेट |
---|---|---|
सीट आवंटन (सभी उम्मीदवारों के लिए ऑटो फ्रीज) | 20 जनवरी 2025 | 20 जनवरी 2025 |
नए आवंटन के लिए सीट पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान, यदि कोई हो (20000/12000) | 20 जनवरी 2025 | 21 जनवरी 2025 |
आवंटित संस्थान में रोके गए उम्मीदवारों की फिजिकल रिपोर्टिंग (आवंटित रिपोर्टिंग न करने की स्थिति में) सीट रद्द मानी जाएगी, किसी भी कारण से कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा) | 22 जनवरी 2025 | 24 जनवरी 2025 |