UPSSSC Secretary Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी सेक्रेटरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 24 अप्रैल से आवेदन
Saurabh Pandey | February 28, 2024 | 03:38 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी सचिव भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास अच्छा मौका है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या यूपीएसएसएससी की तरफ से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश में सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पात्र उम्मीदवार 24 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 24 मई 2024 तक है। शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन करने की आखिरी तारीख 31 मई तक है।
यूपीएसएसएससी सचिव भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसलिए परीक्षा के लिए सिर्फ वहीं उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे, जिनके पास आयोग द्वारा जारी किया गया पीईटी स्कोर होगा। यूपीएसएसएससी सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 के तहत 134 पदों पर भर्ती की जानी है।
UPSSSC Recruitment 2024 आयु सीमा
यूपीएसएसएससी सचिव भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSSSC Secretary Notification आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा 2024 अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी, कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अलग से करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा।
Also read DSSSB TGT Result 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट dsssb.delhi.gov.in पर जारी
UPSSSC शैक्षणिक योग्यता
यूपी सचिव भर्ती 2024 अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, कृषि विपणन, विज्ञान वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कृषि अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
UPSSSC Vacancy 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के नोटिस बोर्ड पर जाएं।
- अब सचिव मुख्य परीक्षा 2023 अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- अब नोटिफिकेशन को ध्यान से पूरा पढ़ें।
- इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू
UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू upums-saifai-etawah-nursing-officer-recruitment-2024-registration-begins-check-posts-salary-at-up-ums-ac-in
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी