UPSSSC PET Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की upsssc.gov.in पर जल्द, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 7, 2025 | 10:25 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 6 और 7 सितंबर को आयोजित यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 जांच सकेंगे।
यूपीएसएसएससी पीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान भी करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग यूपीएसएसएससी पीईटी फाइनल आंसर की और यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2025 जारी करेगा।
यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। यूपी पीईटी परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती है।
Also read UPSSSC PET 2025 Live: यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, प्रश्न पत्र, लेटेस्ट अपडेट
यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) में सफल कैंडिडेट ही उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी पीईटी स्कोर की वैधता तीन साल के लिए होती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपी पीईटी उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शुल्क भुगतान के बिना प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।
UP PET Answer Key PDF Download 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पीईटी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- यूपी पीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार