UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के लिए आज से आवेदन शुरू; पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 10:54 PM IST | 2 mins read
यूपी लोअर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 29 मई से 18 जून, 2026 तक यूपी लोअर पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 2516 (संशोधित) पदों को भरा जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये ई-चालान अथवा ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। यूपी लोअर पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को 25 जून तक का समय दिया गया है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री हो। 1 जुलाई 2026 तक आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 चयन प्रक्रिया में दो चरण पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और मुख्य परीक्षा शामिल है। यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग है।
आयोग द्वारा पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Lower PCS Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाएं।
- फिर, ‘07-Exam/2026’ के आगे ‘अप्लाई’ टैब पर क्लिक करें।
- पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से सत्यापन करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा