UPSSSC JA Exam 2024: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट नोटिफिकेशन जारी, 23 दिसंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 26, 2024 | 07:05 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के कुल 2,702 पदों को भरेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (Junior Assistant Main Exam) के लिए आज यानी 26 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी, 2025 को समाप्त हो जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा अपने आवेदन फॉर्म में 29 जनवरी तक आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी और शुल्क समायोजन की आखिरी तिथि 29 जनवरी है।
सामान्य, ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई से की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र होंगे। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में क्रमशः 25 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड होनी चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर संचालन में सीसीसी (CCC) या समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,702 पद भरे जाएंगे। जिनमें सामान्य चयन के 2,568 पद और विशेष चयन के 134 पद शामिल हैं। अधिसूचना में कहा गया कि कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। जेए मेन एग्जाम के लिए केवल पीईटी 2023 स्कोर वाले कैंडिडेट ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए एक पाली में कराई जाएगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन एग्जाम 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल