UPSSSC JE Civil Mains 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स पंजीकरण upsssc.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | May 7, 2024 | 07:22 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 7 मई से शुरू हो चुकी है। पात्र और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जेई मेन्स परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जेई मेन्स 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून तक है। ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरने वाले उम्मीदवार 14 जून तक परीक्षा शुल्क का भुगतान और आवेदन फॉर्म में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
UPSSSC JE Civil Mains 2024: रिक्तियों का विवरण
यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) मेन्स परीक्षा के तहत कुल 2847 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- अवर अभियंता (सिविल)/सहायक विकास अधिकारी के 2819 पद (सामान्य चयन)
- अवर अभियंता (सिविल) के 28 पद (विशेष चयन)
UPSSSC JE Syllabus:आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
Also read NVS Recruitment 2024: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती का आज आखिरी दिन, जानें परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क
Upsssc je civil mains 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार