UPSSSC Forest Guard PET Result 2024: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी रिजल्ट जारी, 701 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 3, 2024 | 01:06 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में चयनित कुल 1,697 उम्मीदवारों के लिए पीईटी का आयोजन 12 से 17 फरवरी 2024 तक किया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पीईटी रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर कुल 1,697 उम्मीदवारों के लिए पीईटी का आयोजन 12 से 17 फरवरी 2024 तक किया गया था। यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत फॉरेस्ट गार्ड के कुल 701 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने बताया कि, ‘यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी के लिए चयनित कुल 1,697 उम्मीदवारों में से 1,402 कैंडिडेट ही शारीरिक मानक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 101 उम्मीदवार पीईटी परीक्षा पास करने में असफल रहे, जबकि कुल 194 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।’
आयोग ने जारी नोटिस में आगे कहा कि यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी में चयनित कुल 1,402 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard PET Result: डाउनलोड करें
यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी रिजल्ट उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे:
- आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट नोटिस और रोल नंबर वाली एक पीडीएफ खुलेगी।
- उम्मीदवार रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम जांचे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]HBSE Paper Leak: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के उर्दू विषय का प्रश्नपत्र हुआ लीक, पेपर किया गया रद्द
हरियाणा के नूंह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र टपकन (बी-2) से शुक्रवार को उर्दू का प्रश्नपत्र लीक हो गया। मामले में आरोपियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी