UPSSSC Forest Guard Admit Card 2022: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, लखनऊ में होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 6, 2024 | 05:24 PM IST | 1 min read
सभी योग्य उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा के दिन गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडंबा, लखनऊ में बताए गए समय पर रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (पेट 2022) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 परीक्षा 12 से 17 फरवरी 2024 तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार पर 1697 अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण के लिए चयन किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत यूपीएसएसएससी वन दरोगा (वन रक्षक) के 701 पद भरे जाएंगे।
फॉरेस्ट गॉर्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेमी व सीना 84 से 89 सेमी होना चाहिए। मेल अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 25 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों की हाईट 150 सेमी व सीना 79 से 84 सेमी होना चाहिए। वहीं, फीमेल कैंडिडेट को 4 घंटे में 14 किमी की दौड़ लगानी होगी।
UPSSSC Forest Guard 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे हुए गए चरणों का पालन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद ‘UPSSSC Forest Guard Admit Card 2022’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में बताई गई तिथि व समय पर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडंबा, लखनऊ में रिपोर्ट करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत 709 रिक्तियों में से 693 फॉरेस्ट गार्ड और 16 वाइल्डलाइफ गार्ड के पद भरे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’