UPSSSC EC Mains Date 2025: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेंस तिथि जारी, 11 मई को एग्जाम, जानें एडमिट कार्ड डेट
Santosh Kumar | April 2, 2025 | 10:33 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल 2024 भर्ती की मुख्य परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि को लेकर अधिसूचना जारी की है। आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं। यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल 2024 भर्ती की मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नोटिस में कहा गया है कि एडमिट कार्ड की जानकारी यूपीएसएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय में दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UPSSSC EC Mains Date 2025: 477 पद भरे जाएंगे
इस भर्ती अभियान के तहत 477 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 225 पद सामान्य वर्ग के लिए, 93 पद एससी के लिए, 13 पद एसटी के लिए, 99 पद ओबीसी के लिए और 47 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।
चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा - लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा। इसके लिए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई 2023 तक चली थी।
UP Enforcement Constable Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करना होगा।
- यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी