UPSSSC Draftsman Exam: यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, मुख्य परीक्षा 16 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 6, 2025 | 10:48 PM IST | 2 mins read
आयोग ने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा शहर सूचना डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 6 नवंबर को विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2023 के अंतर्गत नक्शानवीस व मानचित्रक मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन मेन्स सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी। आयोग ने जारी नोटिस में बताया कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी एग्जामिनेशन सेगमेंट के तहत परीक्षा जनपद की सूचना जांच सकेंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन 2023 मुख्य परीक्षा 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 283 पद भरे जाएंगे। जिसमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र० में नियंत्रणाधीन नक्शानवीस के 172 पद (सामान्य चयन) व 78 पद (विशेष चयन) हैं। इसके अलावा, कृषि विभाग, उ०प्र० में नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 33 पद (सामान्य चयन) शामिल हैं।
UPSSSC Draftsman Exam City: शहर सूचना पर्ची
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी ड्राफ्टमैन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एग्जामिनेशन’ टैब खोजें और उसपर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन एग्जाम सिटी डाउनलोड करें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार