UPSSSC Recruitment 2024: असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 1828 पदों के लिए करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 11, 2024 | 11:10 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर भर्ती 2024 के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो आज (11 मार्च) बंद हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्ती में भाग लेने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 18 मार्च है।
असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करके निर्धारित शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिए 1828 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है-
| पोस्ट नाम |
कुल पोस्ट |
|---|---|
|
सहायक लेखाकार (सामान्य) |
668 |
|
सहायक लेखाकार (विशेष) |
950 |
|
सहायक लेखाकार |
01 |
|
लेखा परीक्षक |
209 |
UPSSSC Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड की बात करें तो यूपीएसएसएससी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री या सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर ऑपरेशन में 'ओ' लेवल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनकी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर की जाएगी। केवल वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जिनके पास पीईटी परीक्षा 2023 का स्कोरकार्ड है।
UPSSSC Assistant Accountant-Auditor: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझ सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब 'Notifications/Advertisements' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां उम्मीदवार विज्ञापन संख्या '03-Exam/2024' के सामने Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीचे 'Submit Application' पर क्लिक कर पृष्ठ को सत्यापित करें।
- नया पेज खुलेगा, आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म Download करें।
अगली खबर
]MPPSC SSE Mains Exam 2023: एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा आज से शुरू, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन
परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी