UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने विभिन्न सरकारी पदों पर निकाली भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 01:03 PM IST | 2 mins read
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग के ओआरए (ORA) पोर्टल पर जाकर 31 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के कुल 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तक है।
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट, प्रोसीक्यूटर (अभियोजक), और विभिन्न विषयों में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे सभी अनिवार्य योग्यताओं को पूरा करते हैं।
UPSC Recruitment 2026: आयु सीमा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप A और B पदों और श्रेणियों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता
यूपीएससी की इस भर्ती के लिए पद अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं, इसलिए उनकी योग्यताएं भी भिन्न हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार निम्नलिखित मुख्य बातों का ध्यान रखें-
- शैक्षणिक योग्यता - प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है।
- असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट - उम्मीदवारों के पास संबंधित विशेषज्ञता के साथ एग्रीकल्चर या एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- कानून से जुड़े पद - इन पदों के लिए लॉ (Law) की डिग्री और निर्धारित कार्य अनुभव अनिवार्य है।
- मेडिकल पद - इसके लिए एमबीबीएस (MBBS), पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री और संबंधित शिक्षण या पेशेवर अनुभव होना जरूरी है।
- कार्य अनुभव - कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Work Experience) होना अनिवार्य है।
UPSC Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल को खोलें।
- यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब अपनी मनपसंद पोस्ट चुनें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज और सर्टिफिकेट निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- यदि शुल्क लागू हो तो आवेदन फीस का भुगतान करें, पूरे फॉर्म की समीक्षा करें और फाइनल सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट ले लें।
अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचें
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे फॉर्म जमा करने में बाधा हो सकती है।
अगली खबर
]UPSC CAPF AC Admit Card 2026: यूपीएससी सीएपीएफ एसी एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 19 जुलाई को एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार