UPSC Interview 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते 5 फरवरी को होने वाला यूपीएससी इंटरव्यू स्थगित, जानें नई डेट
Santosh Kumar | January 10, 2025 | 10:37 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई 2024 का फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू के बाद जारी होगा। उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के कारण 5 फरवरी को निर्धारित सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई 2024) के पर्सनल टेस्ट को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण 5 फरवरी 2025 को होने वाला सिविल सेवा परीक्षा 2024 का पर्सनल टेस्ट अब 8 फरवरी 2025, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।"
48 उम्मीदवार जिन्हें 5 फरवरी को यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना था, उन्हें अब 8 फरवरी को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। कृपया ध्यान दें कि 8 फरवरी को कोई साक्षात्कार निर्धारित नहीं है।
UPSC Interview Date 2025: कुल 2,845 उम्मीदवार चुने गए
बता दें कि कुल 2,845 शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7 जनवरी से 17 अप्रैल के बीच निर्दिष्ट तिथि पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने पहले ही यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार दौर शुरू कर दिया है।
सुबह का सत्र सुबह 9 बजे होगा और जिन्हें दोपहर का सत्र आवंटित किया गया है, उन्हें दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
Also read UPSC Interview Date 2024: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू राउंड जारी, जानें टाइमिंग, प्रिपरेशन टिप्स
UPSC CSE Interview Date: अंतिम परिणाम साक्षात्कार के बाद
आयोग ने कहा, "साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी, जो केवल द्वितीय/स्लीपर श्रेणी (मेल एक्सप्रेस) के रेल किराये तक ही सीमित होगी।"
यूपीएससी सीएसई 2024 का अंतिम परिणाम साक्षात्कार पूरा होने के बाद घोषित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे और 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार