UPSC Interview Date 2024: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू राउंड कल से होगा शुरू, जानें टाइमिंग, प्रिपरेशन टिप्स
Santosh Kumar | January 6, 2025 | 03:06 PM IST | 2 mins read
जारी शेड्यूल में उम्मीदवारों के रोल नंबर, इंटरव्यू डेट और समय शामिल है। साक्षात्कार 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल यानी 7 जनवरी से सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) का इंटरव्यू राउंड आयोजित करेगा। यूपीएससी 2845 उम्मीदवारों के लिए सीएसई इंटरव्यू (पर्सनल टेस्ट) आयोजित करेगा। आयोग ने उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ यूपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल 2024 पहले ही जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए यूपीएससी इंटरव्यू डेट 2024 चेक कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
जारी शेड्यूल में उम्मीदवारों के रोल नंबर, इंटरव्यू डेट और समय शामिल है। साक्षात्कार 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे है।
UPSC Interview Marks 2024: कुल मार्क्स, रिक्ति संख्या
आयोग ने सिविल सेवा (सीएसई) मुख्य परीक्षा, 2024 का रिजल्ट 9 दिसंबर, 2024 को घोषित किया था। इससे पहले यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (सीएसई) का परिणाम 1 जुलाई, 2024 को जारी किया था।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) का साक्षात्कार कुल 275 अंकों का होगा। इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 1,056 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 40 पद बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।
UPSC Interview Questions: प्रिपरेशन टिप्स
भर्ती के इस अंतिम चरण में आयोग उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान, विषय की समझ और वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने की क्षमता का परीक्षण करता है। यूपीएससी साक्षात्कार केवल अकादमिक ज्ञान तक ही सीमित नहीं है।
यह साक्षात्कार आपकी व्यावहारिक समझ, निर्णय लेने की क्षमता और व्यक्तिगत सोच का आकलन करता है। चयनित उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार दौर को पास करने के लिए मॉक टेस्ट अवश्य देना चाहिए।
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए, प्रभावी ढंग से संवाद करना और प्रश्नों के पीछे की सोच को समझना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को अपने उत्तरों में केवल उन्हीं शब्दों या चीजों का उपयोग करना चाहिए जो आगे के प्रश्नों में उन्हें सही साबित कर सकें।
अगली खबर
]BPSC Exam Protest: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को किया गया गिरफ्तार
बीपीएसपी द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में जन सुराज पार्टी के संस्थापक किशोर ने 2 जनवरी को आमरण अनशन शुरू किया था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा