UPSC IFS Result 2024: यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, रांची की कनिका ने किया टॉप
Abhay Pratap Singh | May 20, 2025 | 12:23 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी आईएफएस अंतिम परिणाम 2025 में विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 143 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (IFS Exam 2024) के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। यूपीएससी आईएफएस भर्ती 2024 के तहत विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 143 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी आईएफएस परिणाम 24 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक आयोजित लिखित परीक्षा और 21 अप्रैल से 2 मई, 2025 के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षा (साक्षात्कार) के बाद जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया कि, व्यक्तिगत अंक परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
UPSC IFS Toppers 2024: टॉपर्स लिस्ट
यूपीएससी आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2024 में रांची की कनिका अनभ ने टॉप किया है, जबकि खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार ने दूसरा और अनुभव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा, जैन सिद्धार्थ पारसमल, मंजूनाथ शिवप्पा निदोनी, संस्कार विजय, मयंक पुरोहित, सनीष कुमार सिंह, अंजलि सोंढिया और सत्य प्रकाश को क्रमशः 4, 5, 6,7 8, 9 और 10 रैंक मिली है।
नोटिस के अनुसार, “चयनित उम्मीदवारों में सामान्य श्रेणी से 40 उम्मीदवार (4 PwBD सहित), ईडब्ल्यूएस से 19, ओबीसी से 50 (1 PwBD सहित), एससी से 23 और एसटी श्रेणी से 11 उम्मीदवार शामिल हैं। PwBD-1 के लिए आरक्षित 2 रिक्तियों को पात्र उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण अगले भर्ती वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।”
यूपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया कि 51 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पात्रता के सत्यापन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं तक प्रोविजनल बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, 7 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाएगा।
UPSC IFS Final Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं।
- “IFS Examination, 2024 Final Result” लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ दिखाई देगी, जिसमें चयनित कैंडिडेट के रोल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा