UPSC IFS Mains Exam Schedule 2024: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एग्जाम शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 5, 2024 | 04:36 PM IST | 1 min read
यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स परिणाम 2024 आयोग ने 1 जुलाई को घोषित किया था। प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को एक ही दिन आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लगभग 150 रिक्तियों को भरना है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
यूपीएससी आईएफएस मेन्स मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर, 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
UPSC IFS Mains Exam Schedule 2024: परीक्षा शेड्यूल
|
दिन और तारीख |
पहली पाली (सुबह 9 से 12 बजे तक) |
दूसरी पाली ( 2:30 बजे से 5:30 बजे तक) |
|---|---|---|
|
24 नवंबर 2024, रविवार |
सामान्य अंग्रेजी |
जनरल नॉलेज |
|
25 नवंबर 2024, सोमवार |
रेस्ट डे |
रेस्ट डे |
|
26 नवंबर 2024, मंगलवार |
गणित पेपर-I/ सांख्यिकी पेपर-I/ जूलॉजी पेपर-I |
गणित पेपर- II/ सांख्यिकी पेपर- II/ जूलॉजी पेपर-II |
|
27 नवंबर 2024, बुधवार |
सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I / बॉटनी पेपर- I |
सिविल इंजीनियरिंग पेपर- II/ वनस्पति विज्ञान पेपर- II |
|
28 नवंबर 2024, गुरुवार |
कृषि अभियांत्रिकी पेपर-I / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- I/ भौतिकी पेपर- I |
कृषि अभियांत्रिकी पेपर-II/ पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- II/ भौतिकी पेपर- II |
|
29 नवंबर 2024, शुक्रवार |
कृषि पेपर- I/ वानिकी पेपर- I |
कृषि पेपर- II/ वानिकी पेपर-II |
|
30 नवंबर 2024, शनिवार |
भूविज्ञान पेपर- I |
भूविज्ञान पेपर-II |
|
1 अक्टूबर 2024 रविवार |
रसायन विज्ञान पेपर- I/ केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-I/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-I |
रसायन विज्ञान पेपर- II/ केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-II/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग -पेपर II |
Also read PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द, जानें पात्रता, मासिक वेतन
UPSC IFS Mains Exam Schedule 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, what’s New टैब पर जाएं।
- अब 'परीक्षा समय सारणी: भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम की चेक करें।
- अब परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल