ONGC Apprentice Recruitment 2024: ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण ongcindia.com पर शुरू, ऐसे करें आवेदन

ओएनजीसी ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कुल 2237 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कुल 2237 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Saurabh Pandey | October 5, 2024 | 03:07 PM IST

नई दिल्ली : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी ओएनजीसी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ओएनजीसी ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2024 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 2237 पदों को भरना है।

Background wave

ONGC Apprentice Recruitment 2024: आयु सीमा

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कटऑफ तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। आऱक्षित वर्ग के उम्मीदवारो को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ONGC Apprentice Recruitment 2024: क्षेत्रवाइज रिक्तयों का विवरण

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कुल 2237 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। रिक्तियों की क्षेत्रवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं।

  • उत्तरी क्षेत्र - 161 पद
  • मुंबई सेक्टर - 310 पद
  • पश्चिमी क्षेत्र - 547 पद
  • पूर्वी क्षेत्र - 583 पद
  • दक्षिणी क्षेत्र - 335 पद
  • सेंट्रल सेक्टर - 249 पद

Also read Rajasthan Police Constable Result 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जारी

ONGC Apprentice Recruitment 2024: अप्रेंटिस स्टाइपेंड

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस 9,000 रुपये
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस 8,050 रुपये
  • ट्रेड अप्रेंटिस 7,000 रुपये
  • ट्रेड अप्रेंटिस 7,700 रुपये
  • ट्रेड अप्रेंटिस 8,050 रुपये

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications