UPSC ESE Prelims Result 2025: यूपीएससी ईएसई प्री रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, सफल उम्मीदवारों की सूची जारी
Santosh Kumar | June 21, 2025 | 10:38 AM IST | 2 mins read
प्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल पूरी तरह से प्रोविजनल है। मुख्य परीक्षा 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ईएसई (इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी ईएसई परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 8 जून को आयोजित की गई। यूपीएससी ईएसई प्री रिजल्ट 2025 की जांच करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल पूरी तरह से प्रोविजनल है। उन्हें अगली परीक्षा यानी इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 में शामिल होना होगा, जो 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
सफल अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नियम-कायदों तथा 18 सितम्बर 2024 को जारी परीक्षा नोटिस, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। मुख्य परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC ESE Pre Result 2025: अंक और कटऑफ बाद में होगा जारी
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि प्रारंभिक परीक्षा के अंक और कट-ऑफ अंक पूरी परीक्षा प्रक्रिया (मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण) के पूरा होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
यूपीएससी के परिसर में एक सुविधा काउंटर मौजूद है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा या परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच सीधे इस काउंटर पर जा सकते हैं।
इसके अलावा अभ्यर्थी फोन नंबर (011)-23388088, 23385271, 23381125, 23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नामवार सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Also read UPSC CAPF AC Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ एसी फाइनल रिजल्ट जारी, 459 कैंडिडेट चयनित
UPSC ESE Prelims Result 2025: यूपीएससी ईएसई रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी ईएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी ईएसई प्री रिजल्ट 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कंट्रोल-एफ के जरिए रोल नंबर की और नाम की जांच करें।
- अंत में यूपीएससी ईएसई 2025 रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UPSC Mains 2025 Registration: यूपीएससी मेन्स रजिस्ट्रेशन विंडो कल होगी ओपन, लास्ट डेट 25 जून, जानें प्रक्रिया
यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार आवेदन विंडो सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर यूपीएससी मेन्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार