UPSC ESE Mains Result 2024: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | November 29, 2024 | 10:53 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित किया था। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से आयोजित हुआ था।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग यानी (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के अंक जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी ईएसई मुख्य परिणाम 23 नवंबर, 2024 को घोषित किया गया था। नियुक्ति के लिए कुल 206 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें से 92 सिविल इंजीनियरिंग, 18 मैकेनिकल इंजीनियरिंग, 26 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और 70 ई एंड टी इंजीनियरिंग उम्मीदवार हैं।
कैटेगरी वाइज अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या
- सामान्य वर्ग - 71
- ओबीसी - 59
- एससी - 34
- ईडब्ल्यूएस - 22
- एसटी - 20
UPSC ESE Mains Result 2024: यूपीएससी ईएसई टॉपर
यूपीएससी सिविल इंजीनियरिंग में रोहित धोंडगे ने टॉप किया, जबकि हर्षित पांडे और लक्ष्मीकांत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 43 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अंतरिम है, जिनमें से 17 सिविल इंजीनियरिंग से, 2 मैकेनिकल इंजीनियरिंग से, 6 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से, 18 इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग से हैं।
यूपीएससी ईएसई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मुनीश कुमार ने टॉप किया है, जबकि राजेश कसनिया दूसरे और जी सतीश तीसरे नंबर पर रहे।
यूपीएससी ईएसई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में राजन कुमार ने टॉप किया है, जबकि सत्यम चंद्रकांत दूसरे और प्रियांशु मुद्गल तीसरे नंबर पर रहे।
UPSC ESE Mains Result 2024: मार्क्स डाउनलोड का तरीका
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर अनुशंसित उम्मीदवारों के लिंक यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट 2024 अंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पीडीएफ फाइल पर क्लिक करना होगा।
- अब पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार अंकों को चेक कर सकते हैं।
- अब पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read UPSC ESE Final Result 2024: यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 206 उम्मीदवार क्वालीफाई
UPSC ESE Mains Result 2024: परीक्षा विवरण
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा जून 2024 में आयोजित की गई थी और इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट 7 अक्टूबर, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 24, 25 और 4 , 5, 6, नवंबर 2024 को आयोजित किया गया था। इंटरव्यू दो पालियों में पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’