UPSC ESE Interview Schedule 2025: यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 13 अक्टूबर से होगा शुरू, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | October 2, 2025 | 10:42 AM IST | 1 min read
जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू डेट और टाइम में परिवर्तन के किसी अनुरोध पर सामान्यतः विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2025 के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 13 अक्टूबर से शुरू होंगे और 19 नवंबर तक जारी रहेंगे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध कार्यक्रम में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और स्लॉट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
आयोग द्वारा 4 सितंबर को घोषित इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2025 के परिणामों के आधार पर, आयोग ने 13 अक्टूबर से इंजीनियरिंग सेवा (ईएसई) परीक्षा, 2025 का व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) शुरू करने का निर्णय लिया है।
UPSC ESE Interview Schedule: साक्षात्कार दो पालियों में
1,376 उम्मीदवारों के लिए पीटी कार्यक्रम वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया गया है। यूपीएससी ईएसई साक्षात्कार दो पालियों में होगा। सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे है।
यूपीएससी ईएसई पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों को ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे। यूपीएससी ईएसई साक्षात्कार की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर सामान्यतः विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC ESE Interview 2025: एडमिट कार्ड जल्द
ई-समन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी, जो केवल द्वितीय/शयनयान श्रेणी (मेल एक्सप्रेस) रेल किराया तक सीमित होगा।
अगर उम्मीदवार किसी दूसरी श्रेणी/साधन से यात्रा करते हैं, तो उस पर S.R.-132 और आयोग के नियम लागू होंगे। ये नियम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के लिए यात्रा भत्ता फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]UPSC NDA, NA 2 Result 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 रिजल्ट घोषित, upsc.gov.in पर चेक करें परिणाम पीडीएफ
यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की। योग्य उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ जारी कर दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच