UPSC Exams: यूपीएससी ने ‘बेंचमार्क’ दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को ‘पसंद का केंद्र’ आवंटित करने का लिया फैसला
Press Trust of India | December 12, 2025 | 03:39 PM IST | 1 min read
आयोग ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक ‘बेंचमार्क दिव्यांगता वाले’ अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में बताई गई पसंद के परीक्षा केंद्र ही आवंटित किए जाएंगे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आधिकारिक बयान में कहा कि उसने सभी परीक्षाओं के लिए ‘बेंचमार्क’ दिव्यांगता (40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता) वाले अभ्यर्थियों को उनकी ‘पसंद का केंद्र’ आवंटित करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक उनके पहुंचने को सुगम करना है।
अभ्यर्थियों को आने-जाने में अक्सर होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक ‘बेंचमार्क दिव्यांगता वाले’ (पीडब्ल्यूबीडी) अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में बताई गई पसंद के परीक्षा केंद्र ही आवंटित किए जाएंगे।
फैसले पर यूपीएससी अध्यक्ष ने क्या कहा?
यूपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के परीक्षा केंद्रों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि दिल्ली, कटक, पटना, लखनऊ जैसे कुछ केंद्रों की क्षमता जल्दी पूरी हो जाती है क्योंकि वहां आवेदकों की संख्या अधिक होती है।
उन्होंने कहा, ‘‘इससे पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था क्योंकि उन्हें फिर ऐसे केंद्र चुनने पड़ते थे जो उनके लिए सुविधाजनक नहीं होते। अब प्रत्येक पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थी को पसंद का केंद्र मिल सकेगा।
कैसे मिलेगा अभ्यर्थियों को पसंद का केंद्र ?
इस पहल को लागू करने के लिए आयोग ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र की मौजूदा क्षमता का उपयोग पहले पीडब्ल्यूबीडी और गैर-पीडब्ल्यूबीडी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों द्वारा किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘जैसे ही किसी केंद्र की क्षमता पूरी हो जाएगी, वह केंद्र गैर-पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा, लेकिन पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थी उस केंद्र को चुन सकेंगे। यूपीएससी फिर अतिरिक्त व्यवस्था करेगा ताकि किसी भी पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थी को उसकी पसंद का केंद्र आवंटित करने से वंचित न किया जाए।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार