UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आवेदन सुधार का आखिरी मौका, upsconline.nic.in से करें करेक्शन
Santosh Kumar | March 13, 2024 | 07:31 AM IST | 2 mins read
UPSC CSE Prelims 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1,056 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए सुधार विंडो आज यानी 13 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो अभ्यर्थियों के लिए 7 मार्च को खोली गई थी।
सुधार विंडो तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण आईडी या नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूपीएससी वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन विशिष्ट क्षेत्रों का चयन करना होगा जिसे वे संशोधित करना चाहते हैं।
आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा, “आवेदक द्वारा सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में की गई प्रविष्टियों (फोटो/हस्ताक्षर सहित) को आयोग के पोर्टल upsconline.nic.in पर संशोधित किया जा सकता है।"
'फोटो आईडी कार्ड का विवरण जरूरी'
अगर कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपीएससी ने कहा कि उम्मीदवार के पास एक फोटो आईडी कार्ड का विवरण होना चाहिए। आधार कार्ड/मतदाता कार्ड/पैन कार्ड आदि केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र। इस फोटो आईडी कार्ड का विवरण उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय प्रदान करना होगा।
इस फोटो आईडी कार्ड का उपयोग भविष्य के सभी संदर्भों के लिए किया जाएगा और उम्मीदवार को परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान इस फोटो आईडी कार्ड को साथ ले जाना होगा।
UPSC CSE Prelims 2024: सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर सहित विवरण संपादित करें।
- सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
Also read JMI UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी देगी यूपीएससी की फ्री कोचिंग, 18 मार्च से करें आवेदन
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक बार आवेदन पत्र में जन्म तिथि का विवरण जमा करने के बाद, दर्ज की गई जानकारी में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष Civil Services Exam 2024 के लिए 1,056 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, संख्या में पिछले वर्ष की 1105 रिक्तियों से गिरावट देखी गई, जबकि 2021 में यह 712 और 2020 में 796 थी। UPSC CSE Prelims Exam इस साल 26 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के 80 शहरों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी