UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स पंजीकरण डेट आगे बढ़ी, 21 फरवरी तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 18, 2025 | 08:24 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की भर्ती प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी चरणों को पास करना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से 21 फरवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 22 से 28 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीएस (प्रीलिम्स) 2025 और आईएफएस (प्रीलिम्स) 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 7 दिनों की सुधार विंडो अब 22 परवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने की अनुमति नहीं होगी।
UPSC CSE 2025: दूसरी बार बढ़ाई गई समय सीमा
इससे पहले आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने की समय सीमा 18 फरवरी तक बढ़ाई थी। आयोग ने अब दूसरी बार आवेदन करने की समय सीमा को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई और आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
UPSC CSE 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी सिविल सेवा और आईएफएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
UPSC CSE 2025: आवेदन प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- यूपीएससी सिविल सेवा, आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 लिंक का चयन करें।
- ओटीआर क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और आवेदन फॉर्म जमा करें।
- इसके बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट करें
UPSC CSE 2025: परीक्षा तिथियां
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, यूपीएससी का लक्ष्य भारतीय वन सेवा में 150 पदों के साथ-साथ आईपीएस, आईएएस और आईआरएस में लगभग 979 रिक्तियों को भरना है।
यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। इस परीक्षा का उपयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है।
Also read RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी और जेई, डीएमएस, सीएमए पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा तिथि जारी
UPSC CSE 2025: पेपर पैटर्न
यूपीएससी सीएसई-आईएफएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों का यानी कुल 400 अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें