UPSC CSE Final Result 2023: यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, आदित्य श्रीवास्तव रहे टॉपर
Santosh Kumar | April 16, 2024 | 02:15 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2023 3 दिसंबर को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई परिणाम 2023 ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आयोग ने फाइनल रिजल्ट के रूप में उम्मीदवारों के साथ पीडीएफ फाइल साझा की है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी द्वारा CSE Final Result PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) शामिल हैं। UPSC CSE Final Result 2023 अभ्यर्थी आयोग की दूसरी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर भी देख सकते हैं।
UPSC CSE Result में अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष 5 रैंक हासिल करने वालों में आदित्य श्रीवास्तव, अनिमेष प्रधान, डोनुरु अनन्या रेड्डी, पीके सिद्धार्थ राजकुमार और रुहानी के नाम शामिल हैं।
UPSC CSE Final Result 2023: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- UPSC CSE Final Result 2023 Link पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर UPSC CSE Final Result 2023 की पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- इसमें कंट्रोल-एफ के माध्यम अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।
बता दें कि यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट में कुल चार पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए भरे जाने वाले कुल 1,016 रिक्त पद शामिल हैं।
Also read UPSC CSE Final Result 2023: यूपीएससी सीएसई 2023 टॉपर्स लिस्ट जारी, टॉप 10 में चार लड़कियां
UPSC Final Result 2023: 3 चरणों में आयोजित साक्षात्कार
यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। यूपीएससी सीएसई मेन्स इंटरव्यू का चरण-1 2 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक, चरण-2 19 फरवरी से 15 मार्च तक और चरण-3 9 अप्रैल तक आयोजित किया गया।
यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2023 3 दिसंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा पिछले साल 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]आईआईटी, एनआईटी, सीएफटीआई में नए पाठ्यक्रमों की सूची; ऑनलाइन से लेकर हाइब्रिड लर्निंग तक के विकल्प
इन नए पाठ्यक्रमों के लिए इन संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड या ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) जैसी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’