UPSC Result 2025: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | October 30, 2025 | 01:37 PM IST | 2 mins read
मार्क्स रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यूपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट तैयार की है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कंबाइंड जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने पीडीएफ प्रारूप में परिणाम जारी किया, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। यूपीएससी ने प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार परीक्षा परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया है।
आयोग द्वारा कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की गई। पहला चरण (प्रारंभिक परीक्षा) 9 फरवरी को, दूसरा चरण (मुख्य परीक्षा) 21 और 22 जून को और तीसरा चरण (इंटरव्यू) सितंबर 2025 में आयोजित किया गया।
जिन उम्मीदवारों के परिणाम प्रोविजनल रखे गए हैं, उन्हें तब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाएंगे जब तक कि यूपीएससी उनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं कर लेता। यह प्रोविजनल स्थिति रिजल्ट डेट से 3 महीने के लिए मान्य होगी।
UPSC Result 2025: मार्क्स 15 दिनों के भीतर जारी होंगे
यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। यूपीएससी कार्यालय में परीक्षा हॉल के पास एक "सुविधा काउंटर" भी है।
इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा या भर्ती से संबंधित जानकारी या स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से अथवा कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक 011-23385271 / 23381125 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।
मार्क्स रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यूपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट तैयार की है। इन पदों पर नियुक्तियां सरकार द्वारा उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर की जाएंगी।
UPSC Geo-Scientist Result 2025: सफल उम्मीदवारों की सूची
जियोलॉजिस्ट ग्रेड ‘ए’ पद के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-
|
क्रमांक |
रोल नंबर |
उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
|
1 |
0690686 |
शुभम मैती |
|
2 |
0890019 |
आलोक कुमार |
|
3 |
0790110 |
गोपीनाथ नायक |
|
4 |
0890307 |
स्कंद यादव |
|
5 |
0690571 |
हर्ष |
|
6 |
0690320 |
शुभदीप मिश्रा |
|
7 |
2690034 |
कुमैल अहमद |
|
8 |
0990226 |
शिवांगी कश्यप बोराह |
|
9 |
2690222 |
रिया अवस्थी |
|
10 |
1090424 |
धर्मेश कुमार |
|
11 |
0790938 |
सुवेंदु मंडल |
|
12 |
1090864 |
अश्विनी कुमार साहू |
|
13 |
0190465 |
अमित विक्रम |
|
14 |
0590156 |
हेलेन कुमार प्रधान |
|
15 |
3590086 |
निधि सिंह |
|
16 |
0690027 |
सोहिनी बिस्वास |
|
17 |
0490259 |
सिवेश अहिरवार |
|
18 |
0890163 |
दीपांशी |
|
19 |
3490048 |
इरफान अहमद वानी |
|
20 |
0290121 |
रवि कुमार बिंद |
|
21 |
0290156 |
मुमताज अंसारी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार